फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की कमी बन सकती है परेशानी: डा. त्रेहन

Fri, 11 Oct 2013 01:47 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
उम्र के साथ नींद में थोड़ी कमी आती है, लेकिन अगर यह सिलसिला लंबे समय तक बने रहे तो इससे बुजुर्गों को दिक्कतें पेश आती हैं। अगर दिखाई देने या सुनने में भी परेशानी अधिक दिनों तक बनी रहती है तो यह डिप्रेशन की बड़ी वजह बन सकती है।
विज्ञापन


सेक्टर-6 के सामान्य अस्पताल के मनोरोग विभाग के डॉक्टर राजीव त्रेहन ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सेक्टर-15 स्थित ओल्ड एज होम में बुजुुर्गों को यह जानकारियां दी। त्रेहन ने कहा कि उम्र के साथ साथ बुजुर्गों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि खुद को उन कामों में व्यस्त रखें, जिसमें उनका अधिक मन लगता हो।

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक किसी एक तरह की सोच या परेशानी के कारण डिप्रेशन की स्थितियां बनने लगती हैं। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों को बेहतर रखने के साथ मानसिक तौर पर कैसे स्वस्थ रहा जाए, इस बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस, पंचकूला की सचिव विजया लक्ष्मी सहित अन्य कर्मी और सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें