नेशनल हाईवे 73 पर माणक्यां गांव के नजदीक वीरवार रात एक टैंकर ने आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर तीन युवक बैठे थे।
सबसे पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया और वह टैंकर के टायर के नीचे आ गया। इसने उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों को सेक्टर-6 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बरवाला के गांव कामी निवासी नरेश, नीरज व उसका चाचा सुशील एक ही बाइक पर रामगढ़ की तरफ आ रहे थे। रास्ते में ही एक टैंकर ने माणक्यां के नजदीक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए और नीरज टैंकर के टायर के नीचे आ गया।
हादसे के बाद चालक टैंकर समेत भाग गया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। देर रात पुलिस ने टैंकर को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के नजदीक पकड़ लिया।