फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 35 केंद्रों पर 3033 को लगाई गई कोविशील्ड, अब आप भी लगाएं

विज्ञापन
सेक्टर-12 में वैक्सीन लगवाते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में कोविशील्ड लगवाने वाले उत्साहित हैं। एक अप्रैल को बनाए केंद्रों में कुल 3033 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 1508 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया। 45-59 वर्ष से ज्यादा के 917 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई। इसमें 136 हेल्थ वर्कर और 472 फ्रंटलाइन वर्कर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए पंचकूला के 35 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में सुबह से ही वरिष्ठ नागरिकों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिले में 23 सरकारी जबकि 12 निजी केंद्र थे। इनमें से सरकारी केंद्रों में ज्यादा भीड़ नजर आ रही थी। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
अब तक पंचकूला में 67591 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें से 60 वर्ष से ज्यादा के 33719 वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया गया है, जबकि 45-59 आयु वर्ग के 11512 को भी टीका लगाया गया है। इसमें से 9515 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 12845 फ्रंटलाइन को भी कोविशील्ड लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें