फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्टिंग सेंटर से चुराए दो एसी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 लेक पर अतुल्य हेल्थ केयर की ओर से बनाए गए कोरोना जांच केंद्र से चोर दो विंडो एसी ले उड़े। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों की पहचान सेक्टर-15 खरड़ के दशमेश एनक्लेव निवासी धर्मजीत सिंह (20) और खरड़ के वार्ड नंबर-2 निवासी हरजोत सिंह (20) के रूप में हुई है। आरोपियों से पुलिस ने दोनों एसी बरामद कर लिए हैं। आरोपी धर्मजीत सिंह 12वीं पास है जबकि हरजोत इलेक्ट्रिशियन डिप्लोमा धारक है। पुलिस ने दोनों को वीरवार कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-11 ए के मकान नंबर-11 स्थित अतुल्य हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के संचालक दविंद्र सिंह ने बताया कि अतुल्य हेल्थ केयर ने सेक्टर-42 स्थित लेक पर कोरोना जांच के लिए बूथ खोला है। 30 मार्च को देर रात किसी ने बूथ से दो विंडो एसी चुरा लिए। पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग टीम ने जांच में पाया कि एक कार उक्त बूथों के पास में घूम रही थी। नाइट पेट्रोलिंग टीम को उस कार का नंबर भी पता चला, जिसके बाद वह कार खरड़ के एक पते पर पंजीकृत निकली। पूरी जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें