फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोटीन से भरपूर उनके प्रदेश का स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अलग - अलग राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदेश के स्वाद के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रोटीन से भरपूर होगा। इसके लिए राज्यों के सूची तैयार की गई है। 4 से 13 जून तक आयोजित होने वाले खेल के महाकुंभ में वेज और नॉनवेज का शानदार संयोजन तैयार किया गया है। इस दौरान तीनों समय (सुबह, दोपहर और शाम) जहां देसी घी और मक्खन में तैयार खाना परोसा जाएगा, वहीं खिलाड़ियों को महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, इंडो चाइनीज से लेकर पंजाबी पकवानों का स्वाद मिलेगा।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के भोजन में यह रहेगा शामिल
खेल महाकुंभ के दौरान इडली, उथप्पा, सांबर, मेडूवड़ा, अमृतसरी चने भटूरे, आलू पराठा, पोहा, जीरा आलू, अजवाइन पूूरी, दाल पकवान, अंकुरी पाव, सैंडविच, मटर कुल्चा, मिसल पाव, बटर टावड़ा, उपमा, अंडा भुर्जी, पनीर भुर्जी, उबले अंडे खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। लंच में ग्रीन सलाद, ग्रीक सलाद, कचूंबर सलाद, दूध, ब्रेड, दाल फ्राई, चावल आचार, पनीर बटर मसाला, बटर और उबले चिकन, जीरा राइस, पीस पुलाव, बटर राजमा, वेजिटेबल पुलाव, स्टीम्ड राइस, कॉर्न पुलाव, पंजाबी कड़ी, पनीर खुरचन, कीमा मटर, लंगर वाली दाल, वेज मंचो सूप, नूडल, पनीर चिल्ली, फिस मसाला, चिल्ली चिकन, उबले अंडे, पनीर, दिल्ली कोफ्ता, फ्राइड ओनियन पुलाव, साही पनीर, मटर कोर्मा, सोया मटर, वेजिटेबल कढ़ाई, वेज मंचुरियन, वेज बेगमती शामिल होगा।
विज्ञापन

मीठे में भी होगा खास
खाने के बाद गर्म खीर, मूंग दाल का हलवा, जलेबी, पाइन एप्पल सीरा, मीठा दूध, गोल्डन मालपुआ और फ्रूट कस्टर्ड, आइसक्रीम, के मिलेंगे स्वाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें