फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खालिस्तान समर्थक ने चलाई पुलिस पर गोली, एनकाउंटर में जख्मी

Sat, 09 Aug 2025 11:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर पंजाब का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने और खालिस्तान के स्लोगन लिखने वाले जशनप्रीत सिंह ने पिस्तौल बरामदगी के समय पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने आरोपी की टांग पर गोली चला दी। जिससे वह जख्मी हो गया। आरोपी को घायल हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर नाइन एमएम का पिस्तौल बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी के बाद बटाला के कोटली सूरत मल्लियां थाने के अधीन पड़ते गांव दरगाबाद निवासी जशनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसने एक विदेशी पिस्तौल एयरपोर्ट रोड पर स्थित होटल रेडिसन ब्लू के पीछे सुनसान जगह पर छिपा कर रखी है। इसके थाना कैंटोनमेंट के इंस्पेक्टर मनोज कुमार की अगुआई में पुलिस पार्टी आरोपी को साथ लेकर पिस्तौल बरामद करने के लिए गई। पुलिस टीम ने आरोपी के बताए ठिकाने पर ले जाकर उसे खुला छोड़ दिया। कुछ देर तलाश करने के बाद आरोपी ने पिस्तौल निकाली और सीधे पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुए टीम के इंस्पेक्टर मनोज ने अपने सर्विस पिस्तौल से उसकी टांग पर गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया। उसके कब्जे से पिस्तौल बरामद कर ली गई है। आरोपी को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। जशनप्रीत सिंह ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बटाला से स्प्रे पेंट खरीदा था। उसके बाद दोनों ने मिलकर वीरवार की रात खालसा कालेज, शिवाला बाग भाइयां सहित कुछ अन्य जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। जिसे पुलिस ने मिटा दिया था। दोनों आरोपी संगठन सिख फार जस्टिस के मुखी और आतंकवादी गुरपतवंत पन्नू के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें