फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घग्गर नदी में फंसे करीब 25 गाय-बछड़े सुरक्षित निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शुक्रवार रात घग्गर नदी के तेज बहाव में फंसे करीब 25 गाय और बछड़े को पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर दीदार सिंह टीम के साथ गश्त के दौरान सेक्टर-21 के नजदीक घग्गर नदी के किनारे पहुंचे वहां पशु फंसे थे। उन्होंने स्थानीय लोगों से संपर्क किया और बचाव अभियान शुरू कर दिया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पुलिस का काम अपराध रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ हर उस जीवन की रक्षा करना भी है। जब घग्गर की तेज धारा में गाय और बछड़े फंसे थे तो टीम ने बिना देर किए उन्हें बचाने का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें