बरवाला। गांव कोट स्थित बालाजी क्रिकेट ग्राउंड में क्लब-18 क्रिकेटर्स की ओर से दो दिवसीय दूसरी सेफ ड्राइव क्रिकेट प्रतियेागिता का आयोजन किया गया।
क्लब-18 क्रिकेटर्स के फाउंडर प्रदीप कुमार ने बताया की इस प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मुकाबला क्लब-18 व केजीएफ क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। केजीएफ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी क्लब-18 की टीम 149 रन ही बना सकी और 19 रन से हार गई।
इस प्रतियोगिता में एसएलबी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के चेयरपर्सन श्याम लाल बजाज और भाजपा नेता गीता राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुकाबलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब-18 क्रिकेटर्स के सभी सदस्य मौजूद थे ।