फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में युद्धस्तर पर लगाया जा रहा फायर फाइटिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की फायर एनओसी लेने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम को इंस्टाल करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। अस्पताल के सभी वार्डों में फायर फाइटिंग सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। इसमें फायर फाइटिंग सिस्टम के पाइप सभी जगह लगाए जा रहे हैं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया है। इसके साथ ही आग लगने की स्थिति में बजने वाले साउंड सिस्टम सहित सभी उपकरण भी लगाए जाएंगे।
इसके प्राथमिक चरण का ट्रायल किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की तरफ से चार करोड़ की लागत से इसे पूरा कराया जा रहा है। इसे पूरा कराने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम एक-एक पहलु की मॉनिटरिंग कर रही है। अभी तक फायर एनओसी नहीं मिलने के बावजूद अस्पताल को शुरू करने की तैयारी की गई थी। बता दें कि 13 अगस्त को हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने इसका उद्घाटन किया था। मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल की बिल्डिंग में वार्ड भी नहीं बने थे। अभी तक काम भी पूरा नहीं हुआ था। अब इस काम को जनवरी में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से फायर फाइटिंग का काम कराया जा रहा है। इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए गए हैं। अस्पताल की बिल्डिंग का काम एक माह में पूरा करवाकर अस्पताल का संचालन किया जाएगा। -मनीष बंसल, महानिदेशक, हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं
अस्पताल की बिल्डिंग में फायर फाइटिंग सिस्टम को सभी जगह इंस्टाल किया जा रहा है। इसका काम पूरा कर जल्द ही ट्रायल करवाएंगे। ट्रायल पास होने के बाद अस्पताल के बिल्डिंग की फायर विभाग से एनओसी ली जाएगी। इसके बाद इसमें इलाज शुरू होगा। -आशीष चौहान, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

अस्पताल की बिल्डिंग की फायर एनओसी मिलने के बाद बिल्डिंग हैंडओवर की जाएगी। इसका काम जल्द पूरा होने के बाद लोगों को इलाज में राहत मिलेगी। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें