फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके पर कश्मीर के रहने वाले कार सवार युवक लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रेलवे ब्रिज 3बीआरडी एयरफोर्स गेट के पास पुलिस ने मूलरूप से जम्मू एंड कश्मीर के रहने वाले युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार सवार आरोपी रंजीत सिंह (31) को नाकेबंदी के दौरान दबोचा है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी 25/54/59 के तहत मामला दर्ज कर जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 थाने में तैनात एसआई लखमीर सिंह व फतेह सिंह ने टीम के साथ गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे ब्रिज 3बीआरडी एयरफोर्स गेट के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वहां पर कालीबाड़ी लाइट की तरफ से फिएगो कार नंबर (एचआर03एम 9034) गुजर रही थी। पुलिस ने जब कार को रोककर चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जम्मू एंड कश्मीर के गांव बकल और हाल निवास रायपुरखुर्द निवासी रंजीत सिंह बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके जेब से 4 कारतूस से लोडेड पिस्टल बरामद की। पुलिस ने जब पिस्टल के लाइसेंस मांगे तो दिखा नहीं सका। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अक्तूबर 2019 में सहारनपुर निवासी आशीष उर्फ आशी से 25 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। आरोपी रायपुरखुर्द में बेटा और पत्नी के साथ रहता है। वह जीरकपुर में लीज पर होटल चलाने का काम करता है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से और भी खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें