फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहित कर रोजगार की अपार संभावनाएं : बदनौर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सीआईआई सेक्टर 31 की ओर से आयोजित उत्तर क्षेत्रीय स्टार्टअप सम्मेलन के दौरान पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप को प्रोत्साहित कर रोजगार के अपार अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करने के लिए स्टार्टअप संस्कृति, इनोवेशन व प्रौद्योगिकी को गांवों तक लेकर जाना होगा। बदनौर ने कहा कि उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाएं देकर, नीतिगत बदलाव, अनुसंधान व विकास को बढ़ावा देकर शहर को आदर्श स्टार्टअप हब बनाया जा सकता है जो अन्य शहरों को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

मेक इंडियन आर्मी के उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर पीपी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय रक्षा क्षेत्र में मौजूद स्टार्टअप की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के लिए उच्च गुणवत्ता के उत्पादों को खरीदना अनिवार्य है। उन्होंने सेना के साथ मिलकर स्टार्टअप करने के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए कहा कि अपने इनोवेशन को सेना की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साझा करें।
सीआईआई की उद्यमिता पर राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष व इनफोसिस के सह संस्थापक तथा एक्सीलर वेंचर्स के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने कहा कि प्रौद्योगिकी का आगमन पूरे विश्व में औद्योगिक परिचालन को बाधित कर रहा है। यह भारत के लिए एक ऐसा मौका है जब वह नेतृत्व की भूमिका में आए और 21वीं सदी को भारत की सदी बना दे। नीति निर्माताओं के साथ मिलकर सीआईआई नए उद्योगों को स्थापित होने और उनकी सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे ऐसा इको सिस्टम तैयार हो रहा है जो उत्तर क्षेत्र के स्टार्टअप को पोषित कर रहा है।
विज्ञापन

30 से अधिक आरएंडडी सेंटर मौजूद
पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव जेएम बालामुर्गन ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत से कदम उठाएं हैं ताकि स्टार्टअप के विकास के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके। शहर में 30 से अधिक आरएंडडी सेंटर मौजूद हैं। चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही चंडीगढ़ इनोवेशन सर्किल लांच करने जा रहा है जो एक लाभ न आर्जित करने वाला संगठन होगा।
देश को हर दिन 26 नए स्टार्टअप मिल रहे
सीआईआई की उद्यमिता व स्टार्टअप पर उत्तर क्षेत्र की कमेटी के अध्यक्ष व नेक्टर लाइफ साइंसेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. दिनेश दुआ ने बताया कि डीपीआईआईटी के अनुसार देश को हर दिन 26 नए स्टार्टअप मिल रहे हैं। उन्होंने डिजिटाइजेशन को स्टार्टअप के विकास और उनकी बढ़ती संख्या का सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने महिला उद्यमियों को स्टार्टअप इको सिस्टम का बेहद अहम हिस्सा बताया।
सीआईआई हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन व एशियन कंक्रीट्स एंड सिमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेश हरीश अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश में मौजूद स्टार्टअप को समर्थन देने वाली नीतियों के बारे में जानकारी दी। किसी भी स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए सबसे बड़ी जरूरत पैसा नहीं, बल्कि जुनून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें