फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरवाला में धूमधाम से मनाया करवा चौथ, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी-
विज्ञापन

बरवाला। कस्बे और आसपास के गांवों में सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। शाम को शिव-पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा-अर्चना की। रात को चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देकर व्रत खोला।
करवा चौथ को लेकर कस्बे के बाजारों में भी खूब रौनक देखने को मिली। महिलाओं ने दुकानों पर पहुंचकर जमकर खरीदारी की। पर्व के चलते बाजारों में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ भारतीय संस्कृति में दांपत्य प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। बदलते समय के साथ यह पर्व पति-पत्नी के बीच आपसी सम्मान और समानता की भावना को भी मजबूत कर रहा है। कई दंपती एक-दूसरे की खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ इस पर्व को मनाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें