फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कर्म या कांड रहेगी रोडीज की थीम, ऑडिशन के पहुंचे हजारों युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शो के होस्ट सोनू सूद पहुंचे युवाओं का हौसला बढ़ाने, गैंग लीडर प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी भी पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीरवार को चर्चित शो रोडीज के सीजन-19 के लिए ऑडिशन हुआ। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, यूपी और देश के अन्य प्रदेशों से हजारों युवा ऑडिशन देने पहुंचे। युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए शो के होस्ट एवं वॉलीवुड कलाकार सोनू सूद भी पहुंचे थे। उनके साथ गैंग लीडर गौतम गुलाटी और प्रिंस नरूला भी रहे। सोनू सूद ने बताया कि इस बार रोडीज का सफर बहुत ही रोमांचक होगा। इसकी थीम कर्म या कांड रखी गई है।
ऑडिशन देने के लिए युवा रात को ही पहुंचने शुरू हो गए थे। रात से ही वे लाइन में लगने शुरू हो गए थे। सोनू सूद के ऑडिटोरियम में पहुंचते ही जोश से भर गए। ऑडिटोरियम के स्टेज पर जैसे ही सोनू सूद कुछ बोलते युवा तालियां और सीटी बजाने लगे। उन्होंने सभी युवाओं को ऑडिशन के लिए शुभकामनाएं दी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सोनू सूद और गैंग लीडर्स ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद कर उनको महान गायक बताया। वहीं अपने कॅरिअर के बारे में सोनू सूद ने कहा कि फिल्मों को हम नहीं चुनते हैं, बल्कि फिल्में हमें चुनती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले युवा
मैं जिम ट्रेनर हूं। संघर्ष करके मैं यहां तक पहुंचा हूं, वो रोडीज का सफर आसान करेंगी। सिलेक्ट होने के लिए मैं पूरी ताकत लगा दूंगा।
- रवि, हिसार

मेरे दोस्त ने मुझे ऑडिशन के बारे में जानकारी दी। रात को ही यहां पहुंच गया था। अब अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। - जयन शर्मा, हिसार

शो को लेकर बहुत क्रेजी हैं। इस शो में शामिल होना मेरा सपना है। इसके लिए मैं वो सब कुछ करने को तैयार हूं, जो जरूरी है। कई दिन से इसकी तैयारी में लगे हुए थे।
- नवीन मुआल, हिसार

शुरुआत से ही इस शो को देखते आ रहे हैं। जब भी शो देखते थे तो मन करता था कि मैं भी कभी शो का हिस्सा बनूं। उम्मीद है कि इस बार यह सपना पूरा हो जाएगा।
- गोपाल, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें