फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालका-शिमला समर स्पेशल ट्रेन: 15 जुलाई को रेलगाड़ी का अंतिम फेरा, क्या बोले रेलवे अधिकारी?

Tue, 14 Jul 2026 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कालका

सार

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि के अनुसार समाप्त हो रहा है। हालांकि, कालका-शिमला रेलमार्ग पर नियमित ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।
विज्ञापन
कालका-शिमला समर स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए चलाई जा रही रिजर्व्ड समर स्पेशल ट्रेन (04503) बुधवार को अपना अंतिम फेरा लगाएगी। पर्यटन सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शुरू की गई इस विशेष ट्रेन की निर्धारित संचालन अवधि 15 जुलाई तक थी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इसकी अवधि बढ़ाने संबंधी कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी ट्रेन में यात्रियों की अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। कई डिब्बों में यात्रियों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम रही, जबकि एक डिब्बा कालका से रवाना होते समय पूरी तरह खाली दिखाई दिया। इससे स्पष्ट है कि पर्यटन सीजन के अंतिम चरण में यात्रियों की संख्या में कमी आई है।

रेलवे बोर्ड हर साल गर्मी के मौसम में शिमला और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बढ़ने वाली पर्यटकों की संख्या को देखते हुए कालका-शिमला रेलमार्ग पर समर स्पेशल ट्रेन संचालित करता है। इस वर्ष ट्रेन का संचालन 30 अप्रैल से शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य नियमित ट्रेनों पर बढ़ने वाले दबाव को कम करना और यात्रियों को अतिरिक्त सीटों की सुविधा उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समर स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित अवधि के अनुसार समाप्त हो रहा है। हालांकि, कालका-शिमला रेलमार्ग पर नियमित ट्रेन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें