फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रिश्वत मांगने के आरोप में कालका थाने का एसआई फंसा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोरी की शिकायत बंद करवाने के नाम पर 13 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन


पंचकूला। कालका थाने में तैनात एसआई देवी दयाल के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 13 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि मोबाइल चोरी की शिकायत बंद करवाने और शिकायतकर्ता को कुछ समय दिलवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई। शिकायतकर्ता ने बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सतर्कता ब्यूरो को सौंपी। शिकायतकर्ता गांव टगरा हरि सिंह निवासी नवीन कुमार ने बताया कि उसने अपने दोस्त रजनीश कुमार से पांच लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद रजनीश ने नवीन के खिलाफ मोबाइल चोरी की शिकायत दी। नवीन का आरोप है कि इस शिकायत को बंद करवाने और कार्रवाई से बचाने के नाम पर एसआई देवी दयाल ने 13 हजार रुपये मांगे। एसीबी की रिपोर्ट के अनुसार 7 और 8 अगस्त को रिश्वत की रकम लेने के लिए कार्रवाई का प्रयास किया गया था, लेकिन एसआई देवी दयाल को कार्रवाई का शक होने के कारण उसने रकम नहीं ली। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 2 सितंबर को बातचीत की रिकॉर्डिंग जांच टीम को सौंपी। रिकॉर्डिंग और शिकायत के आधार पर एसीबी ने रिश्वत मांगने का आरोप प्रथमदृष्टया पाया। इसके बाद थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, सेक्टर-17 पंचकूला में मामला दर्ज किया गया। एसीबी आगामी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

-रिकॉर्डिंग के आधार पर मामला दर्ज
एसआई देवी दयाल और नवीन के बीच कथित बातचीत में रकम देने और समय बढ़ाने को लेकर चर्चा होती सुनाई देती है।
एसआई देवी दयाल: ऐसा है, पचास तो देने पड़ेंगे। पचास नहीं, चालीस एक दे देंगे, सारे ते दस हमारे पास चल जांगा।
नवीन: दसेक तो ले लो, लेकिन दो महीने का टाइम दवा दो।
एसआई देवी दयाल: चल, टाइम दवा देंगे तेरे को।
नवीन: मेरे पास इस समय करीब 27 हजार रुपये हैं। परिवार से पैसे लेकर बाकी रकम देने का इंतजाम कर लूंगा।
एसआई देवी दयाल: चल, कर ले।
नवीन: वासुदेव जी को आपने अपने आप मनाना, कहीं वो अलग से मेरे पीछे पड़ जाएं।
एसआई देवी दयाल: वासुदेव... देगा तो तभी तो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें