रायपुररानी। रायपुररानी के मौली गांव में 12 दिसंबर से जारी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा सत्र रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंतिम दिन भी केंद्र पर परीक्षार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रवेश प्रक्रिया, निगरानी और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस व केंद्रकर्मी समय पर प्रवेश दिलाने में सक्रिय रहे।