फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर से चलेगी कालका-दिल्ली शताब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। 15 अक्तूबर से रेलवे बोर्ड ने कालका-दिल्ली शताब्दी चलाने का फैसला लिया है। कोविड -19 के कारण हुए लॉकडाउन के बाद करीब 7 माह बाद रेलवे बोर्ड ने कालका - दिल्ली शताब्दी को चलाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है जिसके मद्देनजर रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। पंद्रह अक्तूबर से चलने वाली इस ट्रेन में एक कोच और बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब इस ट्रेन के कोचों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। स्टेशन अधीक्षक गोकुल सिंह ने बताया कि कालका-दिल्ली शताब्दी का संचालन 15 अक्तूबर से किया जा रहा है। ट्रेन कालका से शाम 5:45 बजे रवाना होगी जोकि नई दिल्ली 9: 45 बजे पहुंचेगी। वहीं, नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 7:40 बजे रवाना होगी जोकि 11:45 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें