फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-अंबाला पैसेंजर ट्रेन फिर शुरू, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
15 नवंबर तक रद्द थी ट्रेन, दोपहर 12:15 बजे कालका से पुराने समय पर हुई रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। कई दिनों से बंद कालका-अंबाला पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 54532) सोमवार से फिर अपने पुराने मार्ग पर चलने लगी। ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने से कालका, पिंजौर, चंडीगढ़ और अंबाला के बीच सफर करने वाले हजारों दैनिक यात्रियों को राहत मिली है।
त्योहारी सीजन और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन को 15 नवंबर तक अस्थायी रूप से रद्द कर दिया था। इसके डिब्बों का इस्तेमाल मेला और छठ स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन बंद होने से दोपहर के समय चंडीगढ़ और अंबाला जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्थानीय यात्रियों और छोटे व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। उन्हें बसों और निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा था, जिससे समय और किराये का बोझ बढ़ गया था। अब ट्रेन पुराने समय के अनुसार दोपहर 12:15 बजे कालका से रवाना होकर चंडीमंदिर और चंडीगढ़ होते हुए अंबाला कैंट पहुंच रही है। इसके दोबारा संचालन से यात्रियों को सस्ते किराये में सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें