फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जेडब्लू मैरियट ने नोवोटेल को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में यूनिटी के तहत खेले गए रोमांचक मैच में जेडब्लू मैरियट की टीम ने नोवोटेल को 8 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोवोटेल की टीम 11 ओवर में 74 रन पर ऑल आउट हो गई। मैनप्रीत और हरविंदर ने सबसे ज्यादा 20-20 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं सके।
विज्ञापन

जेडब्लू मैरियट के साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और नोवोटेल के बल्लेबाजों को दबाव में रखा।
75 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए जेडब्लू मैरियट ने 12 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर जीत दर्ज की। भानू राणा ने 24 रन और निपुण कौशल ने 20 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैच में साहिल की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जेडब्लू मैरियट की टीम ने पूरे मैच में संतुलित प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हावी रहकर जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें