फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह क्या हो रहा है शिशु गृह में...

Thu, 17 Oct 2013 02:50 AM IST
अमर उजाला पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित शिशु गृह में बुधवार को डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अथॉरिटी के सचिव एवं चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट सुनील चौहान ने औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अनाथ बच्चों के लिए बने शिशु गृह की हालत देखकर वह नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभाग को जल्द से जल्द सुधार करवाने के आदेश दे दिए।


न्यायाधीश सुनील चौहान शाम को शिशु गृह गए थे। उनके साथ पैनल एडवोकेट मनबीर राठी भी थे। राठी ने बताया कि शिशु गृह की दीवारें खस्ता हालत में हैं और उनमें बहुत ज्यादा सीलन भी है।
विज्ञापन


इससे बच्चों को बीमारियां भी हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग से कहा गया कि यहां फॉगिंग कराई जाए, जबकि बाल कल्याण विभाग को शिशु गृह का रेनोवेशन कराने के लिए कहा गया है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खिलाया जाने वाला खाना भी चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें