फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 100 करोड़ की हेराफेरी मामले में सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

Thu, 04 Apr 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अबतक मामले में 15 से ज्यादा आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर 2 के सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार नरेश गोयल को करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। एसीबी ने यह गिरफ्तारी सहकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे अलग-अलग परियोजनाओं में 100 करोड़ रुपये के घोटाले में की है। अबतक इस मामले में 15 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विभाग के कुछ कर्मियों के मुताबिक नरेश गोयल पिछले करीब दो सप्ताह से कार्यालय नहीं आ रहे थे। एसीबी ने उन्हें घर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



यह है मामला
एसीबी के मुताबिक सहकारिता विभाग की ओर से एकीकृत सहकारी विकास परियोजना संचालित की जा रही है। इसके लिए ग्रामीण व कृषि क्षेत्रों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और उसके लिए विकास कार्य किया जाता है। साथ ही सहकारी समीतियों को विकसित किया जाता है। सहकारिता विभाग के सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति, जिला रजिस्ट्रार सहकारी समिति द्वारा ऑडिटर की मिलीभगत से सरकारी खाते में जमा राशि से अपने निजी हित में फ्लैट तथा जमीन आदि खरीदी जा रही थी। इन अधिकारियों द्वारा सरकारी रिकॉर्ड, बैंक खातों संबंधी विवरण आदि भी सरकारी रिकॉर्ड में जाली लगाया गया था। जिसका खुलासा होते ही करनाल व अंबाला में एसीबी ने मामला दर्ज कर 15 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें