संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने पिमसिप प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। पंजाब म्यूनिसिपल सर्विसिस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट (पिमसिप) प्रोजेक्ट के तहत अमृतसर बल्क वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। जिसमें शहरवासियों को नहरी पानी योजना के तहत पानी की सप्लाई दी जाएगी। नहरी पानी योजना प्रोजेक्ट की डेडलाइन जुलाई 2024 थी। जिसमें कंपनी ने डेडलाइन जुलाई 2025 तक बढ़वाई थी। अब दूसरी बार प्रोजेक्ट की डेडलाइन सितंबर 2025 तक बढ़ाने के लिए कहा गया है।
सुरिंदर सिंह ने बताया कि विश्व बैंक और एआईआईबी के सहयोग से पंजाब म्यूनिसिपल सर्विसेस इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। जिसके तहत नहरी पानी योजना पर काम हो रहा है। आपरेशन सिंदूर के कारण प्रवासी मजदूरों के अपने घरों में लौटने के कारण प्रोजेक्ट का काम धीमी गति से चलने लगा था। अब जल्दी ही मजदूरों की संख्या बढ़ाकर प्रोजेक्ट का काम में तेजी लाने के लिए कंपनी को आदेश दे दिए है।