फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल की याद में जेजेपी ने लगाए फ्री कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं जननायक स्व. चौधरी ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जननायक जनता पार्टी द्वारा प्रदेशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुफ्त कोरोना टीकाकरण शिविर लगाए गए। इसमें हजारों लोगों ने टीकाकरण कराया। साथ ही विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के विधायकों, वरिष्ठ नेताओं ने लोगों को कोविड टीका लगवाने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पंचकूला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि टीका लगवाने में किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। सभी लोग टीका जरूर लगवाएं। इससे पूर्व, सुबह प्रदेश के सभी 22 जिलों में स्थापित ताऊ देवीलाल की प्रतिमाओं पर जेजेपी द्वारा प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें जेजेपी, युवा जेजेपी, जननायक सेवादल, इनसो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ताऊ को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें