फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जिंदल ग्रुप करेगा इस्पात क्षेत्र में 1500 करोड़ का निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार के मंत्री और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन के बीच बैठक में हुआ फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में जिंदल ग्रुप इस्पाल क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। शुक्रवार को पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया। बैठक में इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ अमित ढाका भी उपस्थित रहे।
बैठक में चेयरमैन सज्जन जिंदल ने राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में 1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जेएसडब्ल्यू समूह पंजाब में अपने विविध व्यवसायिक क्षेत्रों में अतिरिक्त निवेश की संभावनाओं का अन्वेषण करेगा। प्रस्तावित निवेश से राज्य के विनिर्माण आधार को मजबूती मिलेगी। साथ ही इस्पात मूल्य शृंखला गहरी होगी तथा क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माैके पर मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि राज्य उत्तरी बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, सशक्त एमएसएमई तंत्र, कुशल मानव संसाधन तथा इस्पात, ऑटो कंपोनेंट्स, वस्त्र, खेल सामान, खाद्य प्रसंस्करण और लाइट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विकसित औद्योगिक क्लस्टरों से युक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें