फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऊंची कूद अंडर-14 में झज्जर के मोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-तीन के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में वीरवार को 56वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इसमें ऊंची कूद अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में झज्जर के मोहित कुमार ने प्रथम, रोहतक के पलक कुणाल ने दूसरा और फतेहाबाद के सात्विक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट अंडर-14 लड़कों के मुकाबले में फतेहाबाद के अभिनय आनंद ने पहला, चरखी दादरी के धीरज साहू ने दूसरा और पानीपत के युवराज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शॉटपुट अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में प्रथम स्थान फरीदाबाद के प्रवीण कुमार, रोहतक के सावन ने दूसरा और हिसार के नितेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में सोनीपत के निखलेश ने पहला, हिसार के खुशहाल दांगी ने दूसरा और रेवाड़ी के ऋषि कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो नवंबर से शुरू हुई है, जो चार तक चलेगी। प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिलों व राई स्पोर्ट्स विद्यालय के लगभग 2500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह खिलाड़ी टेनिस, क्रिकेट व अन्य खेलों में अपना दमखम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रेस प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुकाबले ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, टेनिस (लड़कों) के मुकाबले पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-15 और ब्रिलिएंस वर्ल्ड स्कूल और क्रिकेट (लड़कियों) अंडर-17 व 19 सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 व हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर- 6 में करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें