फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेरहवीं में गए परिवार के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में काम करने वाली मेड गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर लेकर बरामदगी में जुटी
विज्ञापन

नकदी समेत सोने-हीरे के आभूषण गायब होने पर दर्ज कराया गया था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 में तेरहवीं कार्यक्रम में गए परिवार के घर से नकदी और लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने घर में काम करने वाली मेड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनीता के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-16 निवासी शीला गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 अगस्त को परिवार के सभी सदस्य सास की तेरहवीं के अवसर पर सनातन धर्म मंदिर गए थे। लौटने पर अलमारी से 10 हजार रुपये नकद, सोने-हीरे की चूड़ियां, अंगूठियां, बालियां, टॉप्स और सोने की चेन-लॉकेट गायब मिले। जांच के दौरान संदेह घर में काम करने वाली मेड पर गया। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के दौरान चोरी की गई ज्वेलरी की बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें