संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। घर का ताला तोड़कर गहने और 19 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। रामगढ़ निवासी कंवलजीत कौर की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मार्च को माता के घर तरनतारण पंजाब गई थी। 18 मार्च को पड़ोसी ने कॉल कर बताया कि मकान का ताला टूटा है। घर आकर देखा तो आलमारी में रखे गहने और 19 हजार रुपये चोरी हो चुके थे।
कंवलजीत कौर ने बताया कि घर में रखे सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी कंगन, टाॅप्स, चांदी का कड़ा, सोने की चेन, सोने का कड़ा, तीन घड़ी और 19 हजार की नकदी गायब थी। मकान का सारा समान बिखरा था। चोरी की सूचना पर पहुंची चंडीमंदिर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रामगढ़ चौकी इंचार्ज सुरेश पाल ने बताया कि मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है।