फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हैरतअंगेज घुड़सवारी कर चंडीगढ़ पुलिस के जवान रमन कुमार ने किया कमाल, रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। आईटीबीपी भानू में 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता और घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को भी जवानों ने घुड़सवारी में दम दिखाया। इस दौरान जंपिंग ओपन ग्रेड प्रतियोगिता में चंडीगढ़ पुलिस के घुड़सवार कांस्टेबल रमन कुमार ने हैरतअंगेज घुड़सवारी की। वह घोड़ा वुड स्टॉक के साथ पहले स्थान पर रहे। पंजाब पुलिस के घुड़सवार हेड कांस्टेबल गुरतेरा सिंह घोड़ा मस्ताना के साथ दूसरे और राजस्थान पुलिस के घुड़सवार भागचंद बैरवा घोड़ा जेन्नी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में घोड़ों की रफ्तार रोकने के लिए सामने रुकावट होती है, इसमें घोड़े जंप लगाते हुए आगे की ओर बढ़ जाते हैं। वहीं आगे जाते ही जंप की ऊंचाई बढ़ती चली जाती है। घुड़सवार के मुताबिक काम करना होता है। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अशोक नेगी, पीएमजी महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र वितरित किए। मौके पर ब्रिगेडियर जीएस गिल, उप महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू, सुनील कांडपाल, सेनानी प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें