फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फाइनेंसरों की धमकियों से परेशान ज्वेलर ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-4 स्थित कोठी में वीरवार दोपहर एक ज्वेलर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सेक्टर-4 निवासी रजत खन्ना (40) के रूप में हुई है, जिनकी एमडीसी में रजत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। पुलिस को मौके से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें फाइनेंसरों, निवेशकों की धमकियों का जिक्र किया गया है। यही नहीं मामले में पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया और जांच की बात कही है।
वीरवार दोपहर करीब एक बजे रजत खन्ना ने घर की पहली मंजिल पर चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उनकी मां उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने ऊपर गईं। कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्होंने रजत को फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिजनों ने चुन्नी काटकर उन्हें नीचे उतारा। इसके बाद डायल-112 पर सूचना दी गई और रजत को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कमरे से मिला पांच पन्नों का सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को कमरे से पांच पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि नोट में मृतक ने फाइनेंसरों और निवेशकों द्वारा लगातार दबाव और धमकियां दिए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने यह भी लिखा कि अधिकांश लोगों की मूल रकम वापस कर चुके थे और केवल ब्याज को लेकर विवाद चल रहा था।
परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले पंचकूला पुलिस का एक अधिकारी भी घर आया था और पैसों के लेनदेन को लेकर रजत पर दबाव बनाया था। मृतक के वकील के अनुसार 26 मई को डीसीपी को लिखित शिकायत देकर धमकाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। रजत अपने पीछे पत्नी, दो बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जुलाई 2014 को एमडीसी स्थित रजत ज्वेलर्स शोरूम में हथियारबंद बदमाशों ने करीब 1.53 करोड़ रुपये के गहनों की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें