माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर रोहित सैनी के खिलाफ कालका पुलिस ने नरिंदर मनोचा की शिकायत पर धारा 120-बी, 416 व 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए शिकायत में सुनील मनोचा ने बताया कि उनके घर के यूआईडी नंबर का मामला कोर्ट में चल रहा है। अदालत के विचाराधीन है। 19 जनवरी 2023 की शाम करीब 4 बजे उनके घर में नगर निगम के जेई रोहित सैनी पहुंचे और उन्होंने खुद को कालका नगर परिषद का जेई बताकर घर के दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर शिकायतकर्ता ने घर के दस्तावेज रोहित सैनी को दिखाए। साथ ही घरवालों के मना करने के बावजूद रोहित सैनी ने उनके घर के दस्तावेज की मोबाइल से फोटो खींच ली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि रोहित सैनी ने कहा कि उनका घर रोहित सैनी के जानकार ने खरीद लिया है, वह घर तुरंत खाली कर दें। साथ ही जेई रोहित सैनी ने राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर उनको धमकाया और जल्द से जल्द घर खाली करने के बात कर वह घर से चला गया। इसके बाद उसने उक्त अधिकारी के बारे में पता किया तो वह कालका नगर परिषद का नहीं बल्कि नगर निगम का जेई रोहित सैनी निकला। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत अर्बन लोकल बॉडीज मंत्री, डायरेक्टर यूएलबी, नगर निगम कमिश्नर, हरियाणा चीफ सेक्रेटरी व कालका पुलिस थाना में जेई रोहित सैनी के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के करीब तीन महीने बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
क्या है मामला
कालका के प्लॉट नंबर 97 सुनील मनोचा का है। भारत-पाकिस्तना के विभाजन के दौरान रहमतुल्ला ने उस प्लॉट को परमानंद को बेच दी और उसके बाद उसमें शिकायतकर्ता सुनील मनोचा के पूर्वज रहने लगे। यहां तक कि पिछले कई सालों से सुनील मनोचा प्रॉपर्टी टैक्स भी भर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से उस प्रॉपर्टी की यूआईडी नंबर लॉन्गीट्यूट और लैटीट्यूड के मुताबिक जारी किया गया था। कालका निवासी शौकत अली द्वारा प्रॉपर्टी नंबर 97 की जगह पर प्रॉपर्टी नंबर 834 के होने का दावा किया जा रहा है और मामला कोर्ट के विचाराधीन भी है। शौकत अली की सपोर्ट में नगर निगम के जेई रोहित सैनी शिकायतकर्ता के घर जाकर उन्हें धमकाया और प्रॉपर्टी खाली करने की धमकी दी। यूएलबी विभाग ने नगर निगम कमिश्नर को-शिकतायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत यूएलबी मिनिस्टर को जनवरी 25 को दी थी और उन्होंने अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट को मामले में कार्रवाई करने के लिए शिकायत फॉरवर्ड की थी। यूएलबी डिपार्टमेंट की ओर से नगर निगम कमिश्नर को शिकायत भेज कर सर्विस रूल के तहत कार्रवाई करने को कहा गया था, लेकिन दो महीने बीतने के बावजूद नगर निगम कमिश्नर की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया गया। यहां तक कि शिकायतकर्ता कई बार नगर निगम कमिश्नर से मिल चुके और उसके बावजूद नगर निगम कमिश्नर ने अभी तक कोई डिपार्टमेंटल कार्रवाई नहीं की है।
मारपीट को लेकर चर्चा में रह चुके हैं जेई
नगर निगम के पूर्व एक्सईएन संजीव गुप्ता के केबिन में 2022 में जेई रोहित सैनी ने जेई प्रवीण मलिक के साथ मारपीट की थी और उस समय भी काफी चर्चे में रहे थे। यह मामला पुलिस थाना तक पहुंचा गय था। वहीं कांग्रेस पार्षद पंकज के साथ नगर निगम कमिश्नर के केबिन में हुई मारपीट के दौरान मामला पुलिस थाना तक पहुंचा था। 2022 में ही नगर निगम के एक ठेकेदार के साथ झगड़ने के कारण जेई रोहित सैनी कांट्रोवर्सी में रहे थे