चंडीगढ़। जेबीटी टीचर के खिलाफ मिड डे मील वर्कर ने प्रिंसिपल को यौन उत्पीड़न की शिकायत दी है। मामला गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-46 में का है। मिड-डे मील महिला वर्कर ने मंगलवार को स्कूल प्रिंसिपल दर्शनजीत सिंह को शिकायत दी। इसके बाद बुधवार को प्रिंसिपल ने सभी शिक्षकों के साथ लाइब्रेरी में मीटिंग की। इसके बाद जांच के लिए यौन उत्पीड़न कमेटी गठित की गई है। अभी तक इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार ये शिक्षक 2002 से स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं।
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-46डी में मिड-डे मील महिला वर्कर ने प्रिंसिपल को दी शिकायत में बताया कि जेबीटी टीचर काफी समय स्कूल में मिड-डे मील के इंचार्ज हैं। महिला ने आरोप लगाया कि जेबीटी टीचर उनके साथ जबर्दस्ती कर रहा था। मना करने के बाद शिक्षक उन्हें टॉर्चर करने के अलावा नौकरी से निकलवाने की धमकियां देने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि अब बच्चों को भी परेशान किया जा रहा है। परेशान होकर महिला ने प्रिंसिपल को इसकी शिकायत दी। इस मामले में शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल अभी अपने लेवल पर जांच कर रहे है।
हमने मिड-डे मील वर्कर के साथ हुए यौन उत्पीड़न मामले में कमेटी बनाई है। यह कमेटी निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करेगी- दर्शनजीत सिंह, प्रिंसिपल, जीएमएसएसएस-46
हमें यौन उत्पीड़न मामले की जानकारी मिली है। लेकिन स्कूल का कहना है कि अभी वो अपने लेवल पर जांच कर रहे हैं। स्कूल ने इसके लिए यौन उत्पीड़न कमेटी भी बना दी है- अल्का मेहता, डीईओ, यूटी