फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जवाहर नवोदय विद्यालय मौली में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को परीक्षा होगी। इस वर्ष 2503 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। विद्यालय प्रशासन द्वारा प्रवेश परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और जवाहर नवोदय विद्यालय की तरफ से प्रत्येक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में पंचकूला के सभी पांच खंडों के सात परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों की बैठक हुई। बैठक का आयोजन नगराधीश गौरव चौहान ने किया। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या छीकारा, बरवाला खंड शिक्षा अधिकारी, मोरनी, पिंजौर, रायपुररानी और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विद्यालय की तरफ से मनोनीत पर्यवेक्षकों ने भाग लिया।
केंद्राधीक्षकों की इस बैठक का संचालन जवाहर नवोदय विद्यालय मौली, जिला पंचकूला के प्राचार्य रूपचंद व परीक्षा प्रभारी दलीप कुमार ने किया । परीक्षा प्रभारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को परीक्षा संबंधित सामग्री एवं दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की साथ ही शंकाओं का समाधान भी किया।
विज्ञापन

प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि इस वर्ष 2503 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया है ,जिन्हें परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड करके आवंटित परीक्षा केंद्र पर 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे उपस्थित होना है।
यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
उन्होंने बताया कि पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए बरवाला खंड के लिए परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरवाला , मोरनी खंड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरनी, पंचकूला खंड के लिए 2 परीक्षा केंद्र संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 26 पंचकूला और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय सेक्टर -4 (एमसी ऑफिस के नजदीक) पंचकूला, पिंजौर खंड के लिए 2 परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिंजौर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका, रायपुररानी खंड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नगराधीश ने सभी केंद्राधीक्षकों को प्रत्येक कार्रवाई एवं गतिविधि को विधि सम्मत बनाने की दिशा में कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें