फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-29 : 358 एकड़ में 800 प्लॉट, फिल्मीसिटी, मेडिसिटी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
यह सेक्टर पंचकूला के सभी सेक्टरों से बेहतर होगा, जिला मुख्यालय से इसकी दूरी मात्र आठ किलोमीटर होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पिंजौर-कालका में नया सेक्टर बसाने की तैयारी कर रहा है। सेक्टर-29 के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। करीब दो माह में प्लॉटों की नीलामी भी शुरू हो जाएगी। सेक्टर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 800 प्लॉट होंगे। खास बात यह है कि यह सेक्टर पंचकूला के सभी सेक्टरों से बेहतर होगा। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी मात्र आठ किलोमीटर होगी।
नेशनल हाईवे 5 के साथ लगती एचएसवीपी की जगह पर 358 एकड़ में सेक्टर-29 बसाया जाएगा। इसकी रूपरेखा पूरी तरह तैयार की जा चुकी है। निर्माणाधीन पिंजौर बाईपास और शिमला जाने वाले एनएच-5 से इस सेक्टर की कनेक्टिविटी रहेगी। इस सेक्टर में छह मरले से एक कनाल तक के करीब 800 प्लॉट बनाए जाएंगे। सेक्टर-29 में प्लॉटों के साथ-साथ करीब 20 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी भी बनाई जाएंगी। जो लोग फ्लैट में रहना पसंद हैं, उनके लिए भी यहां अच्छी व्यवस्था रहेगी। एचएसवीपी के अधिकारी जल्द से जल्द प्लॉटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन


होगी फिल्मों की शूटिंग, विकसित होगी बेहतरीन मार्केट
सेक्टर-29 को एक आदर्श सेक्टर के तौर पर विकसित किया जाएगा। करीब 100 एकड़ में फिल्मसिटी बनाई जाएगी। वहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकेगी। इसके अलावा करीब 30 एकड़ में मेडिसिटी और 15 एकड़ में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी बनाया जाएगा। सेक्टर में बेहतरीन मार्केट विकसित की जाएगी ताकि यहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की भी परेशानी का सामना न करना पड़े।


भविष्य में रेल सुविधा की भी उम्मीद
रेलवे की प्रस्तावित कालका से बद्दी रेल लाइन का सेक्टरवासियों को तोहफा मिल सकता है। इसमें पिंजौर स्टेशन इस सेक्टर के एक से दो किलोमीटर के दायरे में रहने का अनुमान है। यहां रहने वाले लोगों को रेलवे की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय तक भी नहीं आना पड़ेगा। पर्यटन स्थल भी आसपास एचएसवीपी की तरफ से कौशल्या डैम को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जा रहा है। कौशल्या डैम से इस सेक्टर की दूरी नाममात्र ही है। इसके अलावा मोरनी, कसौली, सोलन और हिमाचल के कई हिल स्टेशन इस सेक्टर से थोड़ी दूरी पर स्थित हैं। शिमला जाने के लिए भी एनएच-5 का ही प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन




सेक्टर-29 के लिए अप्रूवल मिल गई है। हमारा प्रयास है कि वहां उच्चस्तरीय सुविधाओं सहित लोगों को रहने के लिए एक बेहतर सेक्टर विकसित करके दिया जाए। संबंधित अधिकारी जरूरी प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। - धर्मवीर सिंह, प्रशासक, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें