फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनशताब्दी, पाटलिपुत्र और कालका हावड़ा एक्सप्रेस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध का असर सोमवार को चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा। यहां आने वाली जन शताब्दी, पाटलिपुत्र और कालका हावड़ा एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने दी। पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में सोमवार और वीरवार को चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

ट्रेन प्रदर्शन के चलते सोमवार को चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाई। यह ट्रेन शाम 5.15 बजे पहुंचती है। रात करीब 11 बजे चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र के लिए रवाना होती है। ट्रेनें रद्द होने के चलते चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र तक सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें