फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छह माह से टूटा पड़ा जलौली संपर्क मार्ग, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बरवाला। पंचकूला में वार्ड नंबर-20 के गांव जलौली के नजदीक कामी सड़क को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले लंबे समय से टूटा पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों में और यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंधी गांव के पूर्व सरपंच सीपी राणा, नैब सिंह, मनजीत सिंह, टेकचंद, दीपक, श्रीपाल, सुरेश आदि ने बताया कि उनके गांव के नजदीक उनके खेतों में और कामी सड़क मार्ग को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग जुलाई में हुई भारी बारिश के पानी के तेज बहाव के चलते टूट गया था।
इसको ठीक करने के लिए ग्रामीण छह महीने से नगर निगम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन विभाग की ओर से आज तक इस टूटे मार्ग को ठीक नहीं किया गया। इस कारण यहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वे अपनी इस समस्या को लेकर पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को भी मिले थे। उन्होंने उस समय नगर निगम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस टूटे रास्ते को ठीक करने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी आज तक ग्रामीणों की इस समस्या का हल नहीं किया गया। इसको लेकर ग्रामीणों में नगर निगम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ काफी रोष है।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि इसी रास्ते से वह अपने खेतों में आवाजाही हैं। लेकिन यह टूटा होने के कारण वह अपने खेतों में ट्रैक्टर और बैलगाड़ी आदि वाहन लेकर नहीं पहुंच पा रहे। इस समस्या के चलते उन्हें अपने खेतों में पांच किलोमीटर दूरी अलग से नग्गल गांव के सड़क मार्ग होकर अपने वाहन लेकर खेतों में जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि नगर निगम विभाग की ओर से उन्हें समस्या का हल करने का आश्वासन तो दिया जाता है। लेकिन आज तक उनका यह आश्वासन सिरे नहीं चढ़ पाया। उन्होंने बताया कि यह मार्ग टूटा होने से आए दिन वाहन चालक गड्ढों में गिरकर हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जब इस समस्या के बारे में नगर निगम विभाग के जेई रोहित सैनी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर टूटे मार्ग को ठीक करवाकर ग्रामीणों की समस्या का हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें