12 वर्षीय स्केटर जाह्नवी जिंदल ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। जाह्नवी ने स्केटिंग से नीचे फिसलते हुए अद्भुत करतब दिखाना और स्केटिंग पर भांगड़ा करने की दो श्रेणियों में अपना नाम दर्ज कराया है। दावा किया गया कि जाह्नवी ने साल 2019 में राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती है।
8 साल की उम्र से इस क्षेत्र में प्रशिक्षण ले रही है। परिवार ने दावा किया वह भारत में पहली स्केटर है, जो स्केटिंग करते समय नीचे की ओर फिसलती है और स्केट्स के साथ भांगड़ा भी करती है। उसके पिता ने यूट्यूब से सीख कर प्रशिक्षित किया है। जाह्नवी ने कहा कि वह क्षेत्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है।