फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीबीपी की महिला मुक्केबाजों का पंच, लगातार तीसरी बार चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 23 से 27 सितंबर तक हुई 75वीं अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में आईटीबीपी की महिला मुक्केबाजों का दबदबा कायम रहा। टीम ने लगातार तीसरी बार महिला वर्ग की चैंपियनशिप जीती। आईटीबीपी ने तीन स्वर्ण दो रजत और दो कांस्य समेत सात पदक जीतकर 23 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

दर्शना (51-54 किग्रा) मोनिका (75-80 किग्रा) और सुषमा (+80 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। क्रॉस एम. सागी (57-60 किग्रा) और रितू (60-65 किग्रा) को रजत जबकि मिनाक्षी (45-48 किग्रा) और नेहा (70-75 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया।
आईटीबीपी की पुरुष टीम ने दो स्वर्ण एक रजत और एक कांस्य समेत चार पदक जीते। रुचिर श्रीवास (47-50 किग्रा) और रमन (55-60 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मनीष राठौर (50-55 किग्रा) ने रजत और निश्चय (65-70 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। पुरुष टीम 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में दिखाएंगे दम
आईटीबीपी की 50वीं वाहिनी में सहायक सेनानी जोगेंदर सौन की कोचिंग में अभ्यास कर रहे पदक विजेता अप्रैल 2027 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड पुलिस एवं फायर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं एएसआई परवीन (60-65 किग्रा) ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में पदक पक्का कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें