फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आईटीबीपी के घुड़सवार डॉ. राजेश्वर सिंह राणा ड्रेसेज एलिमेंट्री इंडविजुअल में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आईटीबीपी भानू के कैंपस में 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट-25 का आयोजन चल रहा है। इसमें मंगलवार को जवानों ने शानदार घुड़सवारी का प्रदर्शन किया। इसमें ड्रेसेज एलिमेंट्री इंडविजुअल में प्रथम स्थान आईटीबीपी के घुड़सवार डॉ. राजेश्वर सिंह राणा ने अश्व मारूति के साथ प्राप्त किया। वहीं, दूसरा स्थान राजस्थान पुलिस के अश्व रूही के साथ उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह और तीसरा स्थान आईटीबीपी के अश्व महागौरी के साथ डॉ. रावेश्वर सिंह राणा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा ड्रेसेज एलिमेंट्री (टीम) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आईटीबीपी के अश्व स्नो बॉल के साथ एसआई गुरमीत सिंह, अश्व त्रिशूल के साथ कांस्टेबल सागर, अश्व महाबली जेआर के साथ घुड़सवार हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह, अश्व मारुति के साथ घुड़सवार डॉ. आरएस राणा ने प्राप्त किया। वहीं, दूसरे स्थान पर असम राइफल के अश्व आजाद के साथ घुड़सवार वारंट ऑफिसर लकबीर सिंह, अश्व महारानी के साथ घुड़सवार राइफलमैन सुनील ने प्राप्त किया।
वहीं, तीसरे स्थान पर सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के अश्व ब्लैक रोजर के साथ घुड़सवार उपनिरीक्षक पी. सुब्बाराव, अश्व आसमान तारा के साथ डीसी राहुल पिलानिया, अश्व पाथ फाइंडर के साथ हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, अश्व स्ततेस्मेन के साथ हेड कांस्टेबल प्रहलाद आर. गवादा रहे। इस प्रतियोगिता में घोड़े को सवार के मुताबिक काम करना होता है। इसमें कई प्रकार की चाल होती हैं। इसमें ट्रोट, साउलडेरी, ट्रेवर्स कैंटर आदि जिनका कि एक टेस्ट पेटर्न होता है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के विभिन्न इवेंट्स में मंगलवार को आईटीबीपी भानू के पूर्व महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दुहन और जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ के डॉक्टर गुरविंदर पाल थामी ने विजेताओं को पदक और प्रमाण प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें