फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फार्मा उद्योग से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर होगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
200 से अधिक फार्मा कंपनियां होंगी शामिल, 23 जनवरी को इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन का ऐतिहासिक सेमिनार
विज्ञापन

सीडीएससीओ व चार राज्यों के ड्रग कंट्रोलर एक मंच पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-10 में 23 जनवरी को इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन की ओर से एक भव्य और ऐतिहासिक फार्मा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें फार्मा उद्योग से जुड़े मुद्दों, चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधान पर मंथन होगा। खास बात यह है कि फार्मा कंपनियों और नियामक संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी पहली बार एक ही मंच पर सीधा संवाद करेंगे।
फार्मा फेडरेशन के प्रवक्ता सुरेंद्र राठी ने बताया कि सेमिनार में देशभर से 200 से अधिक फार्मा कंपनियां भाग लेंगी। यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार सीडीएससीओ और चार राज्यों के ड्रग कंट्रोलर एक साथ फार्मा इंडस्ट्री से संवाद करेंगे। इससे कंपनियों को नियमों, प्रक्रियाओं और समस्याओं के समाधान की स्पष्ट जानकारी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।
विज्ञापन

सेमिनार में सीडीएससीओ के सुशांत शर्मा, ड्रग कंट्रोलर हरियाणा ललित गोयल, पंजाब के ड्रग कंट्रोलर संजीव गर्ग, हिमाचल प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर, एडीसी पंजाब अमित दुग्गल, एडीसी हिमाचल कमलेश नायक, डिप्टी स्टेट ड्रग कंट्रोलर हरियाणा रिपन मेहता, चंडीगढ़ से अमित लखनपाल व तजिंद्र सिंह तथा ड्रग इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

सेमिनार की तैयारियों को लेकर इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन की वर्किंग कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में गुलशन रावत, नीरज गिरी, मनोज निगम, रुचिका राणा, सोनल राठी, चंद्र मोहन भल्ला, अंकुज खन्ना, हरीश शर्मा, विवेक बंसल, पंकज गोयल, नरेश सेठी, मनीत गोयल, अरविंद शर्मा, शिल्पा शर्मा, संजना शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें