फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिंचाई विभाग का ड्राइवर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
एसीबी के कब्जे में आरोपी।
विज्ञापन
सेक्टर-5 स्थित पार्किंग में एसीबी इंस्पेक्टर की अगुवाई में कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पंचकूला की टीम ने बुधवार शाम ट्रैप लगाते हुए सिंचाई विभाग के एक ड्राइवर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शाम करीब 6 बजे सेक्टर-5 स्थित पार्किंग में एसीबी इंस्पेक्टर की अगुवाई में की गई। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है जो विभाग में वरिष्ठ अधिकारी का ड्राइवर बताया जा रहा है।

आउटलेट शिफ्टिंग के कार्य की अनुमति के लिए मांगे थे पैसे

जानकारी के अनुसार कैथल निवासी राहुल ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी बुआ की जमीन जींद के गांव घघडिया में है जहां आउटलेट शिफ्टिंग का कार्य जून महीने से लंबित था। इसके लिए विभागीय अनुमति जरूरी थी जिसके बदले आरोपी ड्राइवर विजय ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी जिसके बाद टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई। मौके पर एसीबी के साथ डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर सुनील जाखड़ ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता को सेक्टर-5 पार्किंग में बुलाया

शिकायतकर्ता को बुधवार शाम पैसे देने के लिए बुलाया गया। चूंकि ऑफिस बंद था इसलिए आरोपी ने उसे सेक्टर-5 की पार्किंग में बुलाया। जैसे ही राहुल ने आरोपी को रिश्वत की राशि दी एसीबी की टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि विजय भागने लगा लेकिन टीम ने थोड़ी दूरी पर उसका पीछा कर दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में मामले में विभाग के दो अन्य अधिकारियों की भूमिका होने की संभावना सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें