पंचकूला। जलोली टोल प्लाजा पर बुधवार देर रात पुलिस की ओर से लगाए ड्रंकन ड्राइव नाके के दौरान एक कार से 18 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। नाका देखते ही कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। माैके पर मौजूद बरवाला चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह व अन्य कर्मियों ने वाहन को कब्जे में लेकर बरवाला चौकी पहुंचाया। कार से 30 पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।