फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़वासियों का सच होगा सपना, सेक्टर-16 स्टेडियम में आईपीएल मैच कराने की तैयारी

Sun, 08 Dec 2019 02:55 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चंडीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का शहर में आईपीएल देखने का सपना पूरा होने जा रहा है। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन अगामी आईपीएल सीजन के एक दो मुकाबले चंडीगढ़ क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में करवाने की योजना में हैं। यह कहना है यूटीसीए केअध्यक्ष संजय टंडन का। उन्होंने कहा कि यह हमारी तरफ से शहरवासियों को नए साल का तोहफा होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईपीएल के आयोजन को लेकर बीसीसीआई सचिव और अध्यक्ष सौरव गागुली से बात हुई है। गांगुली ने संजय टंडन से कहा है कि वह वर्ष 2007 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर खेल चुके हैं। यहां का माहौल और क्रिकेट ग्राउंड काफी बेहतर है।

बीसीसीआई की टीम दिसंबर के आखिरी सप्ताह में क्रिकेट स्टेडियम-16 का दौरा करेगी। उम्मीद है कि सौरव गांगुली भी सिटी पहुंचेंगे। टंडन ने कहा कि यूटी प्रशासन से यूटीसीए की ओर से स्टेडियम को रेनोवेट करने के लिए मांग की गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही प्रशासन की तरफ से यह मैदान आईपीएल मैच के लिए मिल सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्ल्स क्रिकेट एकेडमी खोलने की तैयारी-

चंडीगढ़ में महिला क्रिकेट के स्तर को बेहतर करने के लिए यूटीसीए की ओर से प्लानिंग चल रही हैं। उन्होने प्लानिंग का खुलासा करते हुए कहा कि सिटी से 30 महिला क्रिकेट खिलाड़ियाें को हॉस्टल में रखने का विचार है। जहां पर उन्हें बेहतरीन डाइट और अन्य सुविधाएं देकर तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से जून-2020 में इन 30 महिला खिलाड़ियाें को ट्रेनिंग देने का काम शुरू हो जाएगा।

टैलेंट हंट की जोर-शोर से शुरूआत
संजय टंडन ने बताया कि ग्रास रूट पर चंडीगढ़ क्रिकेट टीम को तैयार करने के लिए टैलेंट हंट सर्च कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी शहर के सभी सेक्टरों के टूर्नामेंट, कॉलेज और स्कूलों में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट पर नजर रखेगी। इनमें कौन से खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं यह देखा जाएगा और उनका चयन अंडर-15 कैटेगरी में किया जाएगा। इनके बीच 8 टीमें बनाई जाएंगी।

गांगुली ने की यूटी महिला क्रिकेट की तारीफ
संजय टंडन ने बताया कि बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद कम समय में ही हमनें सभी कैटेगरी की टीमें तैयार की हैं। इसमें सभी फॉरमेंट में हमारी टीमाें ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हाेंने कहा कि चंडीगढ़ की टीम का जब बंगाल के साथ सेमीफाइनल मैच हो रहा था तो उस समय बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी सिटी की वुमन क्रिकेट टीम की तारीफ की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें