फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मेलन में राहुल गांधी को बुलाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। किसान आंदोलन के बीच अब हरियाणा कांग्रेस किसान सम्मेलन के बहाने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी को बुलाने की तैयारी में है। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में इसको लेकर राज्य कांग्रेस ने बाकायदा प्रदेश प्रभारी से अनुरोध किया है। हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ भी तय नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी आएंगे या नहीं।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर हुई बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक कुलदीप बिश्नोई, विधायक किरण चौधरी, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र राठौर, डॉ. अजय चौधरी मौजूद रहे। कुमारी सैलजा ने बताया कि बैठक में राहुल गांधी को हरियाणा प्रदेश में किसान सम्मेलन को संबोधित करने के लिए हरियाणा कांग्रेस की तरफ से अनुरोध किया गया है।
कृषि प्रधान हरियाणा प्रदेश में पिछले तीन महीने से किसान कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत हैं। 215 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं। लेकिन सरकार अहंकार में चूर है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। महंगाई आसमान छू रही है। इसी को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी से अनुरोध किया गया है कि वह हरियाणा प्रदेश में किसान सम्मेलन को संबोधित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें