चंडीगढ़। हरियाणा में बीते सवा साल में 5 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। मतदाताओं की कुल संख्या अब 1 करोड़ 89 लाख 17 हजार 901 हो गई है। इनमें 1 लाख 9 हजार 579 सर्विस ( फौज, सेना आदि में कार्यरत) मतदाता हैं।
भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी 22 जिलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की ताजा संख्या 15 जनवरी 2021 को प्रकाशित की है। जिस अनुसार अक्तूबर, 2019 में विधानसभा चुनाव के समय हरियाणा में 1 करोड़ 83 लाख 90 हजार 525 मतदाता थे। पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि कुल 90 विधानसभा हलकों में गुरुग्राम का बादशाहपुर विधानसभा सभा हलका मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से प्रदेश में सबसे बड़ा हलका है। जिसमें मतदाताओं की संख्या 4 लाख 3 हजार 399 है। महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में सबसे छोटा है, यहां 1 लाख 46 हजार 452 मतदाता हैं।
फरीदाबाद में 1565 561, चरखी दादरी जिले में 3 85 888, पंचकूला जिले में 4 76200, अंबाला जिले में 876 799, यमुनानगर जिले में 853754 मतदाता हैं। कुरुक्षेत्र में 729523, कैथल में 786149, करनाल में 1125759, पानीपत में 856 608, सोनीपत में 1117745, जींद में 9660 94, फतेहाबाद में 6 लाख 86 हजार 149, सिरसा में 9 लाख 60 हजार 800, हिसार में 12 लाख 72 हजार 44, भिवानी में 8 लाख 30 हजार 570, रोहतक में 8 लाख 2 हजार 636, झज्जर में 7 लाख 58 हजार 891, महेंद्रगढ़ में 6 लाख 94 लाख 667, रेवाड़ी में 6 लाख 88 हजार 524, गुरुग्राम में 12 लाख 32 हजार 58, मेवात में 5 लाख 63 हजार 570 और पलवल में 6 लाख 53 हजार 374 मतदाता हैं।