फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों पर खाना खाने गए वाहन चालक ,हाईवे पर वाहन खड़े कर कर दुर्घटनाओं को दे रहे हैं न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पंचकूला-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालक हाईवे या किनारे पर वाहन खड़ा करके ढाबों पर खाना खाने चले जाते हैं। इससे हाईवे पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। गौरतलब है कि गांव रामपुर सियुडी के समीप हाईवे के दोनों तरफ ढाबे, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानें खुली हुई हैं। शिमला की ओर जाने वाले वाहन चालक अक्सर इन ढाबों पर खाना खाने के लिए रुकते हैं और अपने वाहन हाईवे के किनारे या हाईवे पर ही खड़ा कर देते हैं।
विज्ञापन

वाहन चालक अनुपम, गौरव आदि ने बताया कि इस मौसम में धुंध छाई रहती है। वाहनों की गति अधिक होने के चलते हाईवे पर खड़े वाहन न केवल चालकों के लिए असुविधा का कारण बनते हैं बल्कि दुर्घटनाओं को भी न्योता देते हैं। ढाबों या दुकान मालिकों द्वारा हाईवे पर अपने कारिंदे खड़े करके उनसे वाहन चालकों को अपनी ओर आने का इशारा करवाना उनकी जान को जोखिम में डालता है। रोड के किनारे वाहन खड़े होना ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाता है।
ट्रैफिक इंचार्ज पारसराम ने बताया कि लगातार रामपुर सियुडी के समीप हाईवे पर गलत तरीके से खड़े किए वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। इसके अलावा गांव टिपरा के समीप हाईवे पर वाहन खड़े करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी हिदायत दी गई है कि हाईवे के किनारे गलत तरीके से वाहनों को खड़ा न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें