फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से डॉलर, महंगी घड़ी और गहने चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 स्थित एक मकान से डॉलर, महंगी घड़ी, आईफोन और गहने चोरी कर फरार दो आरोपियों को थाना चंडी मंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के दौरान वहां परिवार के पहुंच जाने के चलते मकान की दीवार फांदकर फरार हो गए थे लेकिन वे बाहर अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी कब्जे में ली गई मोटरसाइकिल के आधार पर आरोपियों तक जा पहुंचे। हत्थे चढ़े आरोपियों में मनीमाजरा निवासी सुदाम हुसैन और सेक्टर-19 आशियाना कॉंप्लेक्स निवासी मनोज हैं। पुलिस ने आरोपियों से आगामी पूछताछ के लिए उन्हें कोर्ट में पेश कर उनका एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस को जांच में पता लगा था कि कब्जे में ली गई मोटरसाइकिल पीओपी का काम करने वाले आरोपी मनोज की है। उसपर पहले भी बाइक की चोरी का एक केस दर्ज होने का पता लगा था। फर्नीचर की दुकान पर काम करने वाला आरोपी सुदाम पहले गांव अभयपुर में रहता था। उसी दौरान उसकी मनोज से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन

नौ दिसंबर की वारदात
दोनों आरोपी नौ दिसंबर को सेक्टर-26 के मकान में घुसे थे। लेकिन उसी दौरान परिवार अपने घर पहुंच गया और दोनों आरोपी पकड़े जाने के डर से मकान की दीवार फांदकर समेटा गया सामान लेकर फरार हो गए थे। मकान मालिक अनिल शर्मा ने पुलिस को बताया था कि वह करीब डेढ़ वर्ष से उक्त मकान में रह रहे हैं। उनके कुछ रिश्तेेदार कनाडा से आए थे। वारदात की शाम करीब चार बजे वह पत्नी व रिश्तेदार सहित पंचकूला शॉपिंग करने गए। लेकिन शाम करीब सात बजे घर लौटकर जब उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो अंदर दो लड़कों को चोरी करते देखा। लेकिन दोनों घर की पीछे की दीवार फांदकर फरार हो गए। बताया कि आरोपी कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर मकान में घुसे थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें