फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस : डीसीपी ने पौधा भेंट कर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 के डीसी कॉन्फ्रेंस हॉल में वीरवार को अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशा मुक्त भारत पखवाड़ा (12 से 26 जून) के समापन पर कार्यक्रम हुआ। डीसीपी सृष्टि गुप्ता की अगुआई में हुए कार्यक्रम में पुलिस ने नशा उन्मूलन अभियान में साथ देने वाले लोगों, संस्थाओं, व्यापार मंडल प्रतिनिधियों और नशा का त्याग करने वाले लोगों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन



डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि यह अभियान 2 दिसंबर 2024 से प्रभावी रूप से जारी है। इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया था, जिनका नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेश कुमारी, सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार और एएसआई शिवानी कर रही हैं। इन टीमों ने जिले के 456 क्षेत्र गांव, कॉलोनियां, वार्ड और शहरी मोहल्लों दौरा कर करीब 18,240 लोगों से संवाद किया। इस दौरे से 2,028 नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जिनमें से 1,877 को चिकित्सकीय परामर्श और परोपकारी सहायता उपलब्ध कराई गई। 64 गंभीर मामलों में पीड़ितों को सेक्टर-6 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। डीसीपी ने अभियान की सफलता का श्रेय पंचकूला पुलिस टीम और सामाजिक सहयोगियों को दिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान सूरज नामक एक युवक नशा की गिरफ्त से बाहन निकले की कहानी भी साझा की। कार्यक्रम के अंत में डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने इंदिरा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी और गांधी कॉलोनी का दौरा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह खुद हालात का प्रत्यक्ष आकलन करेंगी और आवश्यकता अनुसार सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पंचकूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल थापर, सामाजिक कार्यकर्ता रेनु माथुर, कालका से नरेंद्र, महेश प्रधान, प्रवीण समेत अन्य क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें