फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पशुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पशुओं के विरुद्ध क्रूरता के निवारण के लिए सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त सुशील सारवान ने एसपीसीए निवारण समिति और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त ने पशु क्रूरता को रोकने और घायल पशुओं के इलाज के लिए एसपीसीए को नगर निगम से समन्वय स्थापित करके पशुओं को सुखदर्शनपुर गोशाला में शिफ्ट करने और पशुओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में पशुपालन विभाग के उप निदेशक एवं एसपीसीए के सचिव डाॅ. रंजीत सिंह ने उपायुक्त को एजेंडे के अनुसार विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं के विरुद्ध अत्याचार को रोकने के लिए एसपीसीए एक समिति बनाई गई है। डाॅ. रंजीत सिंह ने बताया कि इस कमेटी के कार्य को सफलतापूर्वक चलाने के लिए मैन पावर, बीमार व घायल पशुओं के लिए दवाइयों की खरीद की विशेष रूप से आवश्यकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खांगवाल, एसीपी सुरेंद्र यादव, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डाॅ. ऋचा राठी, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संध्या, कालका नगर निगम ईओ रविंद्र सिंह, जिला वन अधिकारी राजेंद्र राघव और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें