फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हीट वेव के मद्देनजर जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिला प्रशासन ने 16 से 18 मई तक सभी विभागाध्यक्षों को हीट वेव से बचाव करने के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है। प्रशासन ने 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना के मद्देनजर एडवाइजरी जारी कर स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ियों में ओआरएस के पैकेटस, आवश्यक दवाइयां, आइस पैक्स और जीवन रक्षक औषधियों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त डाॅ. यश गर्ग ने हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार यह आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने विभागाध्यक्षों को बढ़ते तापमान, मौसम की सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग करने और हर प्रकार की स्थिति से निपटाने के लिए तत्पर रहने को कहा है। इसके अलावा आईईसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने और हीट वेव से संबंधित एडवाइजरी को अपनाने का भी लोगों से अनुरोध कर सचेत रहने की अपील की जा रही है। पंचकूला उपायुक्त यश गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन हीट वेव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक उपाय अपनाने के निर्देश दिए हैं।उपायुक्त ने ऐसे स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी और पीएचसी जहां एसी और कूलर की व्यवस्था है, उनमें हीट वेव के लिए डेडिकेटिड वार्ड, बेड की उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनको हीट स्ट्रोक रूम के रूप में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने सभी श्रेणियों के स्वास्थ्य कर्मियों को हीट स्ट्रैस डिसओर्डस, रोकथाम और प्रबंधन करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें