फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: -लंबित शिकायतों का जल्द निपटान करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-1 लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर की समस्याओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित और रि-ओपन शिकायतों का जितनी जल्दी हो सके समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने विशेष रूप से कहा कि 60 दिनों से अधिक पुरानी शिकायतों को प्राथमिकता देकर निपटाया जाए, ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, डीएफएससी नितिन सिंगला, डीडीपीओ विशाल पराशर, जिला राजस्व अधिकारी कुलदीप सिंह, तहसीलदार कालका विवेक गोयल, बीडीपीओ विनय प्रताप, जन स्वास्थ्य एवं अभियंत्रिकी के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, सिंचाई, खेल विभाग, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें